logo

उपलब्धि : एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष बने भोलानाथ सिंह, सलीमा टेटे को मिला अमेजिंग प्लेयर का अवार्ड

1348.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हॉकी के क्षेत्र में झारखंड की पहचान देश ही नहीं विदेश में भी है। अब इसमें और भी कई उपलब्धियां जुड़ गई हैं। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह अब एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष बन गए हैं। दक्षिण कोरिया गणराज्य के मुंगयोंग शहर में एशियन हॉकी महासंघ के चुनाव में भोलानाथ सिंह उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ उन्हें एशिया महाद्वीप  का उभरता हुआ खेल प्रशासक एशिया महादेश अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। भोलानाथ को यह अवार्ड (एफआईएच) विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैय्यब इकराम एवं (एएचएफ) एशियन हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमिओ ओगुरा ने दिया। झारखंड के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी खेल संघ के अध्यक्ष या सदस्य को विश्व के किसी महादेश के खेल संघ के उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सलीमा को पुरस्कार के रूप में मिला 1000 डॉलर

भोलानाथ सिंह जहां एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष बने हैं। वहीं, एएचएफ कांग्रेस में झारखंड की बेटी अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर एशिया महादेश का अवार्ड (एशिया महादेश का उभरता हुआ सितारा) से सम्मानित किया गया। सलीमा को पुरस्कार के तौर पर 1000 डॉलर की राशि भी दी गई। इसके अलावा झारखंड की बिगन सोय को एशियन हॉकी फेडरेशन के एडवाइजरी समिति की सदस्य बनाया गया है। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि झारखंड के खेल इतिहास में यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

एक नजर झारखंड का नाम रोशन करने वालों पर
भोलानाथ सिंह : पलामू जिला के पिपरा अखारा निवासी भोलानाथ सिंह सितंबर 2014 में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष पद में निर्वाचित हुए। अपनी कार्य कुशलता से लगातार आगे बढ़ते हुए वे हॉकी इंडिया के सह सचिव बने। फिर उपाध्यक्ष भी बने। वर्तमान में उन्हें हॉकी इंडिया का महासचिव बनाया गयावहीं, अब एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।



सलीमा टेटेः सिमडेगा के सदर प्रखंड स्थित बड़की छप्पर गांव की निवासी सलीमा टेटे सुदूरवर्तीय गांवों आयोजित होने वाले खस्सी कप मुर्गा कप हॉकी प्रतियोगिताओं में बांस की हॉकी स्टिक से खेलती थी। खेत-खलिहान में खेलने वाली सलीमा 2016 में जूनियर भारतीय महिला टीम से शुरुआत की। इसके बाद टोक्यो ओलंपिक, विश्व कप, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में भारत की प्रतिनिधित्व कर रही हैं



बिगन सोयः प. सिंहभूम के बंदगांव की बेटी बिगन सोय ने 2013 जूनियर महिला विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम के गोलकीपर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। तीसरे स्थान के लिए खेले गए निर्णायक मैच में पेनल्टी शूटआउट में गेंद रोककर भारत को कांस्य पदक दिलाई थी। वर्ष 2018 से ही हॉकी झारखंड से जुड़कर हॉकी को बढ़ावा देने का कार्य कर रही हैं

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT