logo

आईपीएल फाइनल मुकाबले को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब इस दिन को किया गया रिजर्व डे

01217.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का फाइनल मुकाबला 28 मई को होना हैमगर लगातार बारिश होने के कारण मैच होने को लेकर संदेह है। दर्शक असमंजस की स्थिति में हैं। क्योंकि, पहले मीडिया रिपोर्ट आई कि इसके लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में मैच नहीं होने पर लीग में सबसे अधिक अंक लेकर पहुंचने वाली गुजरात टाइटंस की टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, इस बीच आईपीएल 2023 के फाइनल में रिजर्व डे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अगर आखिरी समय 12.05 मिनट तक पांच-पांच ओवर का मैच भी नहीं हो पाया तो इसको कल यानी 29 मई सोमवार को खेला जाएगा।

डकवर्थ लुईस नियम से हो सकता है विजेता का फैसला
अगर पहली पारी में दोनों से कोई टीम अपने कोटे के पूरे ओवर खेलती है, तब मैच का निर्णय डकवर्थ लुईस नियम के तहत निकाला जाएगा। लेकिन इसके लिए भी शर्त है कि दूसरी टीम को कम से कम पांच ओवर खेलने होंगे। दूसरी टीम के पांच ओवर खेलने के बाद अगर बारिश से मैच धुलता है तो डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल कर विनर का फैसला किया जा सकता है।

दूसरी टीम 5 न खेल सके क्या होगा?
कट ऑफ टाइम
के बाद बारिश रुकती है या किसी वजह से दोनों या कोई एक भी टीम पांच ओवर नहीं खेल पाती है तब मैच का रिजल्ट डकवर्थ लुईस नियम से नहीं हो सकेगा। ऐसे में दोनों टीमें सुपर ओवर खेलेंगी। लेकिन अगर यह भी मुमकिन नहीं हो पाया तब लीग राउंड के दौरान अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को विजेता मान लिया जाएगा। मालूम हो कि ऐसे में गुजरात टाइटंस का चैंपियन बनना तय है। दरअसल लीग राउंड की समाप्ती पर गुजरात के 20 अंक तो चेन्नई  के 17 अंक थे। ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम चैंपियन बनेगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N