द फॉलोअप डेस्क
जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट (एलीट ग्रुप) एचपी बोधनवाला टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। बोकारो और जमशेदपुर के बीच खेले गए इस मैच में जमशेदपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बोकारो की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 270 रन बनाया। जवाब में जमशेदपुर की पुरी टीम 48 ओवर खेलकर 247 रन ही बना सकी। इस प्रकार 23 रन से बोकारो ने जीत दर्ज की। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच बोकारो के साहिल राज रहे। साहिल ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। पहले 50 बॉल खेलकर 66 रन बनाए और बाद में 3 विकेट भी लिए। पुरस्कार का वितरण जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय, ज्वाइंट सेक्रेटरी पीएन सिंह और रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विभूति भूषण प्रसाद ने किया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT