logo

धोनी IPL में खेलेंगे कि नहीं, कैप्टन कूल ने क्लियर कर दिया

mahi_ipl.jpg

द फॉलोअप डेस्क
महेंद्र सिंह धोनी के फैंस उन्हें आईपीएल 2024 में खेलते हुए देखने के लिए ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब माही के खेलने को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बातों-बातों में कैप्टन कूल ने खुद क्लियर किया है कि वह 2024 में आईपीएल खेलते नजर आएंगे या नहीं।


माही को रिटायर्ड क्रिकेटर कह दिया गया
दरअसल बेंगलुरु में 20 अक्टूबर को एक इंवेट में माही को रिटायर्ड क्रिकेटर कह दिया गया। इसपर धोनी ने कहा कि उन्होंने अभी सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है। उन्होंने आगे की आईपीएल 2023 के तुरंत बाद मैने अपने घुटने की सर्जरी करवाई है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। रिहैब पैच चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा है कि मैं नवंबर तक बिल्कूल ठीक हो जाऊंगी। अब माही का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस यह जान कर बहुत खुश है कि धोनी अब ठीक है और ब्रेसबी से माही के कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। 

 


2024 में खेलते नजर आएंगे माही
बता दें कि आईपीएल 2023 माही का आखिरी सीजन कहा जा रहा था। लेकिन फाइनल में धोनी ने यह क्लियर कर दिया था यह उनका आखिरी सीजन नहीं है। धोनी ने कहा था कि अगर उनके घुटने ने साथ दिया तो वो आईपीएल 2024 में कमबैक करेंगे। अब माही के घुटने के लेकर जो अपडेट सामने आया है उससे कहीं न कहीं साफ हो गया है कि धोनी के फैन उन्हें 2024 में खेलते नजर आएंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N