logo

IPL 2023 : आज चेन्नई और लखनऊ की टक्कर, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

csk_lsg1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL के 16वें सीजन में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज लखनऊ सुपर जाइंट्स से होगा। मुकाबला चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि 4 साल बाद अपने घरेलू मैदान में खेलेगी। वहीं पहला मैच हारने के बाद चेन्नई का लक्ष्य सीजन में जीत का खाता खोलने पर होगा। जबकि लखनऊ की नजर सीजन के पहले मैच जीतने पर होगी। 

कब और कहां देखें मुकाबला
लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा। टेलीविजन में इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों पर अलग-अलग भाषओं में देखे जा सकते हैं। साथ ही जिओ सिनेमा पर भी आप देख सकते हैं। 

पिच औऱ मौसम का हाल
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाले कप्तान में यहां मदद मिलेगी। इस मैदान पर बैटर्स को स्पिनर्स के खिलाफ संभल कर खेलना होगा। वहीं मौसम की बात करें तो चेन्नई में सोमवार को मौसम साफ रहने वाला है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसलिए फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है। सोमवार को यहां का टेम्परेचर 33 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडु, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर और राजवर्धन हंगरगेकर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अजिंक्य रहाणे, प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह।

लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान और कृष्णप्पा गौतम।
इम्पैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, यश ठाकुर,करन शर्मा, प्रेरक मांकड।