द फॉलोअप डेस्क
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में थोड़ी देर में शुरू होगा। मुकाबला से पहले टॉस हो चुका है। चेन्नई राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बैंटिग और बॉलिंग करेंगे। दोनों टीमों के अबतक के सफर की बात करें तो दोनों ने अबतक 3 मैच खेले हैं। जिनमें से 2 जीते और 1 हारे हैं। आज के मुकाबले में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इतिहास रचने वाले हैं। आज धोनी CSK के बतौर कप्तान अपना 200वां मैच खेल रहे हैं। धोनी के अबतक को 199 मैचों की कप्तानी में सीएसके ने 120 मैच जीते हैं वहीं 78 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच ड्रा रहा है। इस यादगार मैच में माही को उनकी टीम जीत का तोहफा देना चाहेगी।
