logo

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट में जीतीं रांची की लड़कियां, पाकुड़ को 2-0 से हराया

football.jpeg

रांची 

झारखंड राज्य स्तरीय पुरूष-महिला मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप टूर्नामेंट (football cup tournament) के दूसरे दिन कई रोचक मैच खेले गये। मैच के दौरान खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई पूर्व हॉकी ओलंपियन मनोहर टोपनो एवं जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, उपवन वाड़ा, खेल परामर्शी देवेन्द्र सिंह ने की। बता दें कि पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच मुकाबला रांची बनाम लोहरदगा के बीच होगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकुड़ बनाम धनबाद के बीच खेला जायेगा।  


दूसरा दिन, महिला वर्ग
•    रांची ने पाकुड़ को 2-0 से हराया।
•     पश्चिमी सिंहभूम ने बोकारो को 4 -1 से हराया।
•    पूर्वी सिंहभूम ने धनबाद को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।


दूसरा दिन, पुरुष वर्ग
•    पाकुड़ जिला बनाम सरायकेला के बीच 2-2 गोल से बराबरी पर रहा।
•    पाकुड़ ने लोहरदगा को 1-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
•    धनबाद ने सरायकेला को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।