द फॉलोअप डेस्क
IPL में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा। मैच शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगा। दोनों टीमों के अबतक के खेल को लेकर बात करें तो लखनऊ ने 3 मैच खेले है जिसमें से 2 में जीत का स्वाद चखा है। वहीं बेंगलुरु ने अबतक 2 मैच खेले है जिसमें में एक जीता है वहीं एक में हार का सामना करना पड़ा है।

कब और कहां देखें मुकाबला
आज के मुकाबले का टेलीविजन में प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों पर अलग-अलग भाषओं में देखे जा सकते हैं। साथ ही जिओ सिनेमा पर भी आप देख सकते हैं।

पिच का हाल
बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पिच की बात करें तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है। यहां फैंस को चौके और छक्कों की बारिश होते हुए मिल सकती है। वहीं इस स्टेडियम की बाउंड्री अन्य मैदानों की तुलना में काफी छोटी है। अगर गेंदबाजी की बात करें तो इस पिच पर स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिलती नजर आ सकती है। लेकिन शाम के वक्त ओस मैच में बड़ी भूमिका निभा सकती है। ऐसे में पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाली टीम को फायदा हो सकता है।

लखनऊ सुपर जाइंट्स का स्क्वॉड: लोकेश राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, कृणाल पंड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन, नवीन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई और मयंक यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड: फाफ डु प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, वेन पार्नेल, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव और माइकल ब्रेसवेल।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT