logo

IPL 2023 : गुजरात और मुंबई के बीच भिड़ंत आज, जानें! कौन है किसपर भारी

gt_mi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला होगा। मैच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आज का मैच रामांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमों में अबतक हुए मुकाबले में मुबंई गुजरात पर भारी पड़ी है। गुजरात मुबंई से एक भी मैच नहीं जीती है।  दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन में एक मुकाबला हुआ था। दोनों टीम के इस सीजन में अबतक के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों ने अबतक 6 मैच खेले हैं। जिसमें से गुजरात ने 4 और मुबंई ने 3 मैच जीते हैं। पॉइंट्स टेबल में गुजरात चौथे और मुबंई सातवें स्थान पर है।


अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को अधिक सफलता मिली है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और राजस्थान के बीच रविवार यानी आज होने वाले मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, मुकाबले के दौरान पारा जरूर बढ़ जाएगा। अहमदाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रात के समय में तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। हवा की गति लगभग 6 किमी/घंटा रहेगी।


टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11...
मुंबई इंडियंस: 

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ और राइली मेरिडिथ,ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय और रमनदीप सिंह।
गुजरात टाइटंस: 
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT