द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। जहां एक तरफ राजस्थान ने इस सीजन में 5 मैचों में से 4 में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी है। वहीं लखनऊ 5 मैचों में 3 जीत के बाद दूसरे नंबर पर विराजमान है।

कब और कहां देखें मुकाबला
आज के मुकाबले का टेलीविजन में प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों पर अलग-अलग भाषओं में देखे जा सकते हैं। साथ ही जिओ सिनेमा पर भी आप देख सकते हैं।
पिच और मौसम रिपोर्ट
जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां पर टी20 मैच हाई स्कोरिंग होते हैं। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता पिच स्पिनर्स के अ्नुकूल हो जाती है। दोनों टीमों यहां पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी। क्योंकि बीते कुछ मैचों में यहां पर टीमों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। मौसम की बात करें तो तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा। बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई सम्भावना नहीं है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स:
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा
लखनऊ सुपर जायंट्स:
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, दीपक हु्ड्डा, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आयूष बदोनी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मार्क वुड, युद्धवीर सिंह चरक
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT