द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने महज 15 साल के भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। डेल स्टेन का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी अपने करियर के आखिरी तक सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी ज्यादा बड़े खिलाड़ी बन जाएंगे। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि यह युवा खिलाड़ी अपने करियर के आखिर तक में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों से भी बड़ी सफलता हासिल कर सकता है। डेल स्टेन ने यह बात साउथ अफ्रीका टी20 लीग के सीजन 5 से पहले हुए एक पॉडकास्ट के दौरान यह बात कही।
VIDEO | Former South Africa pacer Dale Steyn has predicted a remarkable future for teenage sensation Vaibhav Sooryavanshi, saying the youngster could achieve even greater success than Sachin Tendulkar and Virat Kohli by the end of his career.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 12, 2026
"Sooryavanshi is different gravy.… pic.twitter.com/W2ddmz6e7r
डेल स्टेन ने क्या सावधानी बरतने की बात की
डेल स्टेन ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी बिलकुल अलग तरह के खिलाड़ी हैं। वह अभी ज्यादातर इंटरनेशनल खिलाड़ियों से बेहतर हैं। डेल स्टेन ने वैभव सूर्यवंशी को अद्भुत प्रतिभा वाला खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह भारतीय क्रिकेट के लिए अनमोल रत्न हैं। उन्होंने कहा कि जब आप सचिन और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के बारे में सोचते हैं, तो यह लड़का भी जबरदस्त धमाका करने वाला है। उन्होंने कहा कि करियर के आखिर तक वैभव इन 2 महान खिलाड़ियों से भी आगे निकल जाएंगे। डेल स्टेन ने कहा कि, इस युवा खिलाड़ी को सावधानी से संभालने की जरूरत है ताकि उनका लंबे समय तक विकास और सफलता सुनिश्चित किया जा सके।
14 साल की उम्र में हुआ था वैभव का IPL डेब्यू
गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में महज 14 साल की उम्र में डेब्यू करके रिकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने आईपीएल के अपने पहले ही मुकाबले में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का जड़ दिया था। वह इसी उम्र में पहला आईपीएल शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। आईपीएल के 19वें सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैच में 237.30 की औसत से 776 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन में ऑरेंज कैप के अलावा इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सेज ऑफ द सीजन का खिताब जीता। उन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स के लिए पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

तुलना पर क्या कहते हैं वैभव सूर्यवंशी के पिता!
जहां तक बात डेल स्टेन की भविष्यवाणी की है, वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी उनके बेटे की सचिन, विराट कोहली, राहुल द्रविड, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों से तुलना को सही नहीं मानते। उनका मानना है कि उन खिलाड़ियों ने अपने करियर में असाधारण सफलताएं हासिल की हैं। उनका साफ कहना है कि अभी वैभव सूर्यवंशी राहुल, सचिन, विराट, युवराज और सहवाग जैसे खिलाड़ियों के पैरों की धूल बराबर भी नहीं हैं।