द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानि की आज फिर दो टीमें आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच दोपहर 3:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस हुआ चुका है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है।

कब और कहां देखें मुकाबला
आज के मुकाबले का टेलीविजन में प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों पर अलग-अलग भाषओं में देखे जा सकते हैं। साथ ही जिओ सिनेमा पर भी आप देख सकते हैं।

जानें इकाना स्टेडियम के पिच का हाल
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं क्योंकि रिकॉर्ड को देखते हुए यहां टी-20 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दूसरी के खिलाफ ज्यादा रन बनाती है। इस पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। मौसम की बात करें तो आज लखनऊ का मौसम गर्म रहने वाला है। यहां टेम्परेचर 41 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।