logo

IPL 2023 में ‘नो लुक सिक्स’ से धूम मचाएंगे धोनी, CSK ने प्रैक्टिस वीडियो वायरल

dhoni_practice.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 की शुरूआत 31 मार्च से शुरू होने जा रही है। पहला मुकाबला सीएसके और गुजरात के बीच खेला जाएगा। इसे लेकर सीएसके के फैंस को काफी धोनी को खेलते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। माही भी अपने फैंस के उम्मीदे पर खरा उतरने के लिए लगातार क्रीज पर पसीना बहा रहे हैं। धोनी चेन्नई में नेट्स में बैंटिग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इन बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें माही नो लुक सिक्स लगाते नजर आ रहे है। फैंस को धोनी का यह शॉट काफी प्रसंद आ रहा है।


क्या है वायरल वीडियो में
एमएस धोनी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे सीएसके ने शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि धोनी गेंद को हिट कर रहे हैं और गेंद की तरफ देख तक नहीं रहे हैं। इस तरह की गेंद जब छक्के के लिए जाती है तो उसे नो लुक सिक्स कहा जाता है। यही वजह है कि धोनी के बल्ले से कुछ नो लोक से आईपीएल 2023 में देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि महज 12 घंटे में एमएस धोनी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वही इस वीडियो को अब तक मिलियन में लोगों ने देखा है। अब आप भी पहले इस वीडियो को देख लें।

 


धोनी का आखिर सीजन हो सकता है आईपीएल 2023
बता दें कि एमएस धोनी लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। साथ ही माही चेन्नई की टीम के एड में भी दिखाई देने वाले हैं। ऐसे पहले माही के प्रैक्टिस का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह गेंदबाजों की धुनाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा है आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। शायद इसके बाद माही क्रिकेट खेलते नजर ना आए। संभावित रूप से प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। लेकिन आईपीएल के इस सीजन माही फैंस को जबरदस्त खुशी देने वाले हैं। क्योंकि धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट का कायल तो हर कोई है। लेकिन इसके अलावा अब माही नो लुक सिक्स पर भी काम करना शुरू कर दिया है। इसकी तैयारी में धोनी लगे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT