logo

धौनी आज चेपॉक में आखिरी बार खेलेंगे! हैदराबाद से भिड़ेगी CSK; प्लेऑफ की रेस

DDH.jpg

द फॉलोअप डेस्क
CSK और SRH के बीच आईपीएल का 63वां मुकाबला सोमवार शाम चेन्नई के M.A. Chidambaram Stadium में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा और फैंस इस मुकाबले का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि दक्षिण भारत की दो बड़ी टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला कई मायनो दिलचस्प माना जा रहा है। खास बात यह है कि चेपक में इस सीजन का यह चेन्नई का आखिरी घरेलू मैच होगा इसलिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 

धौनी का आखिरी आईपीएल सीजन 
इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण पूर्व कप्तान MS Dhoni को लेकर है। धौनी इस सीजन काफ इंजरी के कारण अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि वह इस मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं। फैंस के लिए यह पल बेहद खास हो सकता है क्योंकि माना जा रहा है कि यह धौनी का आखिरी आईपीएल सीजन है। उन्होंने 2021 में कहा था कि वह अपना अंतिम आईपीएल मैच चेपक स्टेडियम में खेलना चाहते हैं। ऐसे में चेन्नई के दर्शक ‘थाला’ को एक बार फिर मैदान पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

बल्लेबाजों के लिए चेपक काफी मददगार 
चेपक की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित हुई है। यहां खेले गए छह मैचों में कई बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। हालांकि कुछ मुकाबलों में गेंदबाजों को भी मदद मिली, लेकिन औसत स्कोर करीब 190 रन रहा है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों को यहां ज्यादा सफलता मिली है। छह में से चार मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।

चेन्नई को प्लेऑफ की उम्मीदें 
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। चेन्नई को प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। वहीं हैदराबाद की नजरें टॉप-2 में जगह बनाने पर टिकी हैं। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले हुए मुकाबले में हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रन से हराया था। अब चेन्नई अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर हिसाब बराबर करना चाहेगी। लेकिन इन सबके बीच एमएस धोनी जो पुरे सीजन इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए वह आज ग्राउंड पर नजर आ सकते हैं, जिसका इंतजार थाला के फैंस को है। 
 

Tags - #IPL2026 #CSKvsSRH #IPL19 #ChennaiSuperKings #SunrisersHyderabad #MSDhoni #Thala #Chepauk #SouthernDerby #IPLMatch #Cricket #T20Cricket #IPLUpdates #CSK #SRH #DhoniFans #PlayoffsRace #ChepaukStadium #IndianPremierLeague #CricketNews