logo

IPL 2023 : आज डबल हेडर मुकाबले, एक क्लिक में जानें मैच से जुड़ी सारी जानकारी

ipl_20236.jpg

 द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानि की आज फिर दो टीमें आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला  मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)  के बीच होगा। वहीं दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने होगी। मुबंई और कोलकाता के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR)  के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।


वानखेड़े में कैसा रहेगा पिच और मौसम
वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां घरेलू, IPL या इंटरनेशनल सभी मैच में जमकर रन बनते हैं। मैच के दिन मुंबई का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। मुंबई में रविवार का टेम्परेचर 36 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को अधिक सफलता मिली है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और राजस्थान के बीच रविवार यानी आज होने वाले मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, मुकाबले के दौरान पारा जरूर बढ़ जाएगा। अहमदाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रात के समय में तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। हवा की गति लगभग 6 किमी/घंटा रहेगी।


 टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11...
मुंबई इंडियंस: 

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ और राइली मेरिडिथ,ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय और रमनदीप सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स:
 नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नारायण जगदीशन, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, सुयश शर्मा, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती,मनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, डेविड वीसे, कुलवंत खेजरोलिया।
गुजरात टाइटंस: 
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, शिवम मावी, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मोहित शर्मा, उर्विल पटेल, केएस भरत, ओडियन स्मिथ।

राजस्थान रॉयल्स:
 संजू सैमसन (कप्तान) देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमेयर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, जो रूट, केसी करियप्पा, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, केएम आसिफ प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, मुरुगन अश्विन, युजवेंद्र चहल, एडम ज़म्पा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, जेसन होल्डर, अब्दुल पीए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT