logo

IPL 2023 : आज डबल हेडर मुकाबले, एक क्लिक में जानें मैच से जुड़ी सारी जानकारी

ipl_20238.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानि की आज फिर दो टीमें आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT)   के बीच होगा। वहीं दूसरे मुकाबले में  मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम आमने-सामने होगी। लखनऊ और गुजरात के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं मुंबई और पंजाब के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम  में खेला जाएगा।


जानें इकाना स्टेडियम के पिच का हाल
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं क्योंकि रिकॉर्ड को देखते हुए यहां टी-20 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दूसरी के खिलाफ ज्यादा रन बनाती है। इस पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। मौसम की बात करें तो आज लखनऊ का मौसम गर्म रहने वाला है। यहां टेम्परेचर 41 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
वानखेड़े में कैसा रहेगा पिच और मौसम
वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां घरेलू, IPL या इंटरनेशनल सभी मैच में जमकर रन बनते हैं। मैच के दिन मुंबई का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। मुंबई में रविवार का टेम्परेचर 36 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।


पहले मैच में टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-11...
लखनऊ सुपरजाइंट्स: 

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (कीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई,आयुष बडोनी, स्वप्निल सिंह, कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, डेनियल सैम्स।
गुजरात टाइटंस: 
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, शिवम मावी, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मोहित शर्मा, उर्विल पटेल, केएस भरत, ओडियन स्मिथ।

दूसरे मैच में टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-11...
पंजाब किंग्स: 

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), मोहित राठी, शाहरुख खान, सैम करेन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह,सिकंदर रजा, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायड़े।
मुंबई इंडियंस: 
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ और राइली मेरिडिथ,ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय और रमनदीप सिंह।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT