logo

खेलो इंडिया में झारखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, दीप्ति ने गोल्ड तो अंकिता ने सिल्वर पर जमाया कब्जा

archy.jpg

रांचीः
रांची की दीप्ति कुमारी ने खेलो इंडिया वुमन नेशनल रैकिंग तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित की गई है। अच्छी बात यह है कि सिल्वर मेडल भी झारखंड को ही मिला है। दीप्ति और अंकिता आमाने-सामने थीं। दीप्ति ने जमशेदपुर की अंकिता भगत को हराकर गोल्ड अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता की अलग-अलग कैटेगरी में झारखंड की आठ खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया था, लेकिन दीप्ति और अंकिता ने पदक पर कब्जा किया। दीप्ति को स्वर्ण जीतने पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से पांच लाख का इनाम दिया गया है। वहीं अंकिता को तीन लाख मिले हैं। वहीं तीसरे स्थान रही मोनिका सोरेन को दो लाख मिले। जमशेदपुर की कोमालिका बारी पांचवीं रैंक पर रही। स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी 11वें स्थान पर रहीं। दीप्ति रांची के जोन्हा की रहने वाली हैं। उनके नाम 50 से अधिक राष्ट्रीय पदक है। राज्य सरकार के डे बोर्डिंग तीरंदाजी सेंटर जोन्हा से दीप्ति ने अभ्यास शुरू किया था। यहां रहते हुए उन्होंने जूनियर स्तर पर कई पदक जीते। इसके बाद दीप्ति सिल्ली स्थित बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी चली गई। फिलहाल वह इसी सेंटर में ट्रेनिंग ले रही हैं।