द फॉलोअप डेस्क
टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज से वनडे सीरीज की शुरूआत होने वाली है। पहला मुकाबला रविवार यानि आज जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा। इस टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले वनडे में अपना दम दिखाने का प्रयास करेगी।

पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
साउथ अफ्रीका के इस ऐतिहासिक मैदान पर हमेशा खूब रन बनते हैं। यह मैदान बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार माना जाता है। वहीं मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सुबह 6 से 8 बजे के बीच हल्की बारिश के आसार थे। कहा गया था कि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा वैसे-वैसे मौसम होने की उम्मीद है। दिन में मौसम साफ रहेगा। बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं हैं। ऐसे में फैंस मैच का लुफ्त उठा सकेंगे।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा/संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11
ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोराजी, रासी वान डर डुसन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिल फेलुक्वायो, वियान मुलडर, नांद्रे बर्गर, केशव महाराज/तबरेज शम्सी, लिजाड विलियम्स।