logo

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहला T-20 मैच आज, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

ind_SA_surya.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत का साउथ अफ्रीका दौरा आज से शुरू होने जा रहा है। 3 मैचों के टी-20 सीरीज का आगाज आज से होने वाला है। डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। मैच साढ़े सात बजे से शुरू होगा वहीं शाम 7 बजे टॉस होगा। साउथ अफ्रीका गई T-20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। जबकि रविंद्र जडेजा के उपकप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार यादव  की कप्तानी में टीम इंडिया बहुत ही अच्छी फॉर्म में चल रही है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज 4-1 से जीती है। साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारत की T-20 टीम के लिए सफर आसान नहीं होगा। गौर करने वाली और सबसे खास बात यह है कि सूर्या की कप्तानी में जिस टीम को चुना गया है वह पहली बार अफ्रिकी धरती पर टी-20 सीरीज खेलेंगे। खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी साउ​थ अफ्रीका में अभी एक भी टी-20 मुकाबला नहीं खेला है। यानी पूरी टीम ही नई है।

दोनों टीमों की हेड टु हेड रिकॉर्ड 
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक टी-20 फॉर्मेट में कुल 8 सीरीज खेली गई हैं। इनमें चार भारत जीता और 2 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। 2 सीरीज ड्रॉ भी रहीं। दोनों टीमों के बीच कुल 24 टी-20 मैच खेले गए। 13 में भारत और 10 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा।
कहां देखें टी20 को लाइव?
भारत और साउथ अफ्रीका मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। यहां आप हिंदी और इंग्लिश में कमेंट्री देख सकते हैं। अगर लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा। मोबाइल बिना किसी प्लान के भी यानी यूजर्स फ्री में मुकाबले देख सकते हैं।



इन बल्लेबाजों से उम्मीद
भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं रिंकू सिंह ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सभी का ध्यान खींचा है। गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया है। साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले टी-20 सीराज में सूर्यकुमार की असली परीक्षा होगी। कि ये पहली बार होगा कि सूर्यकुमार यादव नई नवेली टीम की कमान विदेशी सरजमीं पर संभालेंगे। 


टी-20 के लिए भारतीय टीम 
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, जितेश शर्मा, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और दीपक चाहर

टी-20 के लिए साउथ अफ्रीका टीम
 ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके/ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन/एंडिल फेलुक्वायो, केशव महाराज, जेराल्ड कूट्जी, नांद्रे बर्गर और तबरेज शम्सी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N