logo

वर्ल्ड कप में हमारी टीम बेस्ट, जीतेंगे खिताब; बोले पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन

a381.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अभियान को लेकर कहा कि हमें खिताब जीतना चाहिए। मो. अजहरूद्दीन ने कहा कि हमारे पास अच्छा मौका है। हमारी टीम अच्छी और बेहतरीन कप्तान हैं। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा बहुत अच्छी तरह से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। मो. अजहरुद्दीन ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारी टीम वर्ल्ड कप जीतेगी।

 

अजहरुद्दीन ने 3 वर्ल्ड कप में की कप्तानी
बता दें कि मो. अजहरुद्दीन ने लगातार 3 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी की। अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम वर्ष 1992, 1996 और 1999 में वर्ल्ड कप में खेली। 1996 वर्ल्ड कप में उनकी अगुवाई में टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंची जहां श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। उस मैच में अजहरुद्दीन द्वारा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले की आलोचना हुई थी। बता दें कि क्रिकेट के अधिकांश दिग्गजों का मानना है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार है।

 

मौजूदा वर्ल्ड कप में मजबूत दावेदार है भारत
मौजूदा विश्व कप में टीम इंडिया का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने विश्व कप में खेले गए अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को हराया है। भारत ने खेल के प्रत्येक विभाग मसलन गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में उम्दा प्रदर्शन किया है। भारत का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को बांग्लादेश से होगा।