logo

क्रिकेट जगत को एक बड़ी क्षति : पूर्व भारतीय कोच अंशुमान गायकवाड़ का निधन, लंबे समय से थे बीमार 

anushman_gayward.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच रहे अंशुमान गायकवाड का निधन हो गया है। वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही पूरा खेल जगत शोक में डूब गया है। भारतीय क्रिकेट से जुड़े हुए व्यक्तियों की आंखें नम है। वहीं उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन से बहुत दुख जताया है। साथ ही उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। 


BCCI ने भी मदद करते हुए 1 करोड़ दिया था
बता दें कि पूर्व टीम इंडिया के कोच ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। उनके हालत को देख कप‍िल देव ने मदद का बीड़ा उठाया था। कप‍िल ने अंशुमान की मदद के ल‍िए अपनी पेंशन डोनेट करने का फैसला किया था। मोह‍िंदर अमरनाथ, संदीप पाट‍िल, मदन लाल और कीर्ति आजाद भी अपने साथी खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आए थे। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने भी मदद करते हुए 1 करोड़ देने का ऐलान किया था।  

PM ने जताया शोक

गायकवाड के निधन को लेकर PM मोदी ने X पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने दुख जताते हुए कहा- अंशुमान गायकवाड को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। वे एक गिफ्टेड खिलाड़ी और एक बेहतरीन कोच थे। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं हैं।


कौन है अंशुमान गायकवाड
बता दें कि अंशुमान गायकवाड ने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए कुल 40 टेस्ट मैच और 15 वनडे मैच खेले हैं। दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर के ओपनिंग पार्टनर थे। उन्हें सुनील गावस्कर का 'राइट हैंड' कहा जाता था। गायकवाड डिफेंसिव तकनीक के बैटर थे। उन्हें 'द ग्रेट वॉल' भी कहा जाता था। गायकवाड ने 1983-84 में जालंधर टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 201 रन बनाने के लिए 671 मिनट बल्लेबाजी की थी। ‌यह उस वक्त का फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सबसे धीमा दोहरा शतक था। साल 1976 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था। इस सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में माइकल होल्डिंग की एक गेंद गायकवाड के कान पर जा लगी थी। उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था। जून 2018 में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने गायकवाड को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया।

Tags - SportsSports newsAnshuman Gaikwad former Indian coach cricket legend death long illness cricket world Indian cricket.