द फॉलोअप डेस्क
IPL के 17वें सीजन का मिनी ऑक्शन दुबई के कोका-कोला एरिना में दोपहर 1 बजे से चल रहा है। इस मिनी ऑक्शन में रांची के सुशांत मिश्रा को गुजरात ने 2.20 करोड़ में खरीदा है। इस साल सुशांत गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। सुशांत का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। बता दें कि सुशांत मिश्रा भारत के गेंदबाज हैं। ये बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। आईपीएल 2022 में सुशांत ने हैदराबाद की ओर से खेला था।

मल्लिका सागर ऑक्शन होस्ट कर रही
IPL के 17वें सीजन के लिए आज मिनी ऑक्शन जारी है। इस बार मल्लिका सागर ऑक्शन होस्ट कर रही हैं। उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग में दोनों सीजन के ऑक्शन होस्ट किए। इसमें घरेलु सहित इंटरनेशनल के 333 खिलाड़ियों की निलामी लग रही है। कुल 10 फ्रेंचाइजी आज इस मिनी ऑक्शन में बोली लगा रही है। बता दें कि 10 टीमों में कुल 77 खिलाड़ियों की जगह खाली है। जिनके लिए वह 262.5 करोड़ रुपए खर्च कर सकती हैं। कोलकाता में सबसे ज्यादा 12 प्लेयर्स की जगह खाली है।