logo

IPL 2023 GTvsDC : गुजरात ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला

gt1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL के 16वें सीजन में आज गुजरात टाइटंस (GT) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होने वाला है। टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। थोड़ी देर में मुकाबला शुरू होगा। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस इस मैच को जीतकर अपने जीत का दौर जारी रखने के उम्मीद से उतेरेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी मैच जीतकर अपने जीत का खाता खोलने के लिए उतेरेगी। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स 3 साल बाद अपने घरेलू मैदान में उतरेगी।

पंत जाएंगे स्टेडियम

दिल्ली कैपिटल्स और  विस्फोटक बैटर ऋषभ पंत भयानक सड़क दुर्घटना के कारण लंबे समय से मैदान से दूर रहे। पंत आज एक बार फिर स्टेडियम में नजर आएंगे। इस दौरान वो अपने टीम का हौसला बढ़ाते दिखेंगे। इस बात की पुष्टि डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने की है। ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर डेविड वॉर्नर दिल्ली टीम की कमान संभाल रहे हैं। बता दें कि पंत की 30 दिसंबर तड़के सुबह रूड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में भयानक दुर्घटना हुई थी। वह दिल्ली से रूड़की जा रहे थे। कार को वह खुद ही चला रहे थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस:

हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, राशिद खान, डेविड मिलर, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स:

डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, मिचेल मार्श, राइली रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया, खलील अहमद और एनरिक नॉर्त्या।
इम्पैक्ट प्लेयर: ललित यादव, मुकेश कुमार, अमन खान।