logo

GTvsLSG : गुजरात ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला

gt_lsg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानि की आज फिर दो टीमें आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होगा। लखनऊ और गुजरात के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस की बात करें तो गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। दोनों टीमों के इस सीजन में प्रदर्शन की बात करें तो दोनों ने अबतक शानदार खेल दिखाया है। जहां एक तरफ लखनऊ 6 मैच में चार में जीत हासिल किया है। वहीं गुजरात ने 5 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है। लखनऊ 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है वहीं गुजरात 3 जीत के साथ चौथे स्थान पर है।

टीमों की संभावित प्लेइंग-11...
लखनऊ सुपरजाइंट्स: 

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (कीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई,आयुष बडोनी, स्वप्निल सिंह, कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, डेनियल सैम्स।
गुजरात टाइटंस: 
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा,  राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT