logo

GTvsPKBS : गुजरात ने टॉस जीता, पहले बैटिंग करेगी पंजाब

pks_gt1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइट्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से है। थोड़ी देर में पंजाब के PCA स्टेडियम में मैच शुरू होगा। टॉस की बात करे तो गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। वहीं गुजरात के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। आज के मैच में हार्दिक पांड्या की वापसी हो गई है। बता दें कि पिछले मुकाबले में तबीयत ठीक नहीं होने के कारण हार्दिक मैदान में नजर नहीं आए थे। वहीं दोनों टीमों के अबतक के सफर की बात करें तो दोनों ने अबतक 3 मैच खेले हैं। जिनमें से 2 जीते और 1 हारे हैं। दो टीमों के अब तक आमने-सामने होनी की बात करें तो पिछले सीजन में दोंनो टीमें दो बार भिड़ी थीं। तब एक बार गुजरात और एक बार पंजाब को जीत मिली थी।

पिच रिपोर्ट और वेदर कंडीशन
PCA स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए एक समान रहती है। यहां शुरुआती ओवर्स में पेसर्स को स्विंग और बाउंस के साथ काफी मदद मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजों को मदद करना शुरू कर देती है। मैच के दिन चंडीगढ़ का मौसम काफी गर्म रहने की उम्मीद है। चंडीगढ़ में गुरुवार का टेम्परेचर 38 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम साफ रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस:

हार्दिक पंड्या (कप्तान), राशिद खान, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ, जयंत यादव, श्रीकर भरत, अभिनव मनोहर।
पंजाब किंग्स:

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), मोहित राठी, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह,शाहरुख खान, ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायड़े।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT