द फॉलोअप डेस्क
द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित व हॉकी सेंटर फॉर एक्सीलेंस के मुख्य कोच सह प्रशासक नरेंद्र सिंह सैनी ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है बीते कुछ दिनों से सरकार की क्रिया कलापों से नाराज चल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए गेंद भी नहीं दी जाती थी। सैनी का कहना था कि लोकल गेंद से ही खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करवा रहे थे। जबकि, उनका कहना था कि जिस गेंद से वह प्रैक्टिस करवा रहे हैं वह ट्रेनिंग के लायक नहीं है। वे इस बात से दुखी थे कि जो मेहनत वह कर रहे हैं उसके नतीजे से वह संतुष्ट नहीं हैं। बताया जा रहा है कि नरेंद्र सैनी ने खेल निदेशक सह झारखंड खेल प्राधिकरण को एक दर्जन से ज्यादा पत्र लिखे हैं।

झारखंड से है लगाव, कई अच्छे ऑफर ठुकराए
मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले नरेंद्र सैनी को झारखंड से खास लगाव है। यही वजह है कि कई अच्छे ऑफर झारखंड से लगाव होने के कारण ही ठुकरा दिए। दरअसल वे झारखंड को अपना कर्मभूमि मानते आए हैं। अपने जीवन के 22 साल झारखंड में हॉकी खिलाड़ियों को निखारने में बिताया। उनके ट्रेनिंग का असर है कि झारखंड की 60 से ज्यादा महिला खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रही सुमराय टेटे और असुंता लकड़ा सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT