logo

IPL 2023 : हैदराबाद और दिल्ली का आज होगा आमना-सामना, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

dc_hyd.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के अबतक के सफर की बात करें तो दोनों ने अबतक कुछ खास कमाल नहीं किया है। दोनों टीमों ने अबतक 6 मैच खेले हैं जिसमें से हैदराबाद ने 2 मैचों में जीत हासिल की है वहीं दिल्ली ने 1 मैच अपने नाम किया है।

पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच धीमी है। इस मैदान पर स्पिनर्स एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, बीच में कुछ समय बिताने के बाद बल्लेबाज को पिच पर रन बनाना आसान हो जाता है। मैच के दिन हैदराबाद का मौसम काफी गर्म रहेगा। हैदराबाद में मंगलवार का टेम्परेचर 40 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद:

 हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्कराम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन
दिल्ली कैपिटल्स: 
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडेय, यश धुल, रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या और मुस्तफिजुर रहमान,मुकेश कुमार, अमन खान, सरफराज खान, ईशांत शर्मा।