द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला होने वाला है। मुकाबला कुछ समय में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। इन दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। वहीं मैच से पहले टॉस जीतकर हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। वहीं दोनों टीम इस सीजन में बराबरी पर चल रहे हैं। दोनों ने अबतक 4 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से 2 में उन्हें जीत मिली है वहीं 2 में हार का सामना करना पड़ा है।

पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच धीमी है। इस मैदान पर स्पिनर्स एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, बीच में कुछ समय बिताने के बाद बल्लेबाज को पिच पर रन बनाना आसान हो जाता है। मैच के दिन हैदराबाद का मौसम काफी गर्म रहेगा। हैदराबाद में मंगलवार का टेम्परेचर 40 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद:
हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्कराम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन
मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, रितिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जांसेन, रिले मेरेडिथ
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT