logo

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

india_aus_oneday.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। मैच  डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जाएगा। जानकारी हो कि इस सीरीज में भारतीय टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। इसके साथ ही अगर टीम इंडिया आज का मैच जीत लेती है तो सीरीज पर कब्जा कर लेगी। बता दें कि पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था। इसके साथ ही आज के मुकाबले को भी टीम जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम बराबरी करने की उम्मीद से उतरेगी।


भारतीय टीम में हो सकता है बदलाव
आपको बता दें कि पहले वनडे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था। इस मैच में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी दिखाई थी। केएल राहुल ने 75 रनों की शानदार विनिंग पारी खेली थी। हालांकि पहले वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में हार्दिक पांड्या ने कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई थी। लेकिन उम्मीद है कि आज के मुकाबले में रोहित टीम में वापसी हो सकती है। कहा जा रहा है कि आज रोहित टीम की कमान संभालेंगे। ऐसे में ईशान किशन टीम से बाहर जा सकते हैं। इसके साथ ही पिच को देखते हुए शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को खेलने का मौका दिया जा सकता है।


कब और कहां देखें मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney + Hotstar पर की जाएगी।
मौसम का हाल
विशाखापट्टनम में कल यानी 18 मार्च को बारिश हुई थी, लेकिन अब मौसम साफ है। आज बादल छाए रहने का अनुमान है लेकिन बारिश नहीं होने की उम्मीद नहीं है। हवा की गति 12-14 किमी/घंटा रहेगी। तापमान 23 डिग्री से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।


भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, शार्दूल ठाकुर/वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT