logo

INDvsWI : भारत ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को  2 विकेट से हराया, अक्षर ने खेली 64 रनों की शानदार पारी

axar_patel.jpg

डेस्क:

भारत (India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच वनडे सीरीज (Oneday Series) के दूसरे मुकाबले में भारत ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने 2-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही भारत किसी एक टीम को लगातार 12 वनडे सीरीज हराने का वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बना चुकी है। 

अक्षर पटेल की शानदार बल्लेबाजी
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 311 रन बनाए वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 49.4 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर के बल्ले से 63 रन निकले। इसके साथ ही संजू सैमसन ने अपने वनडे करियर की पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने 54 रन की पारी खेली। 

स्पिन गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन
टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के मध्यक्रम के दो बल्लेबाज शामराह ब्रूक्स और ब्रैंडन किंग को बड़ी पारी खेलने नहीं दिया। पहले अक्षर पटेल सेट हो चुके ब्रूक्स को 35 रन पर आउट किया। वहीं, युजवेंद्र चहल ने ब्रैंडन किंग को खाता भी नहीं खोलने दिया और पवेलियन भेज दिया।