डेस्क:
भारत (India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच खेले जा रहे 3 वनडे सीरीज (Oneday Series) का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 3 रन जीत लिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 309 रन बनाया। कप्तान शिखर धवन (Captain Shikher Dhawan) ने 97 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके साथ ही उनके साथ ओपनिंग करने उतरे शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 64 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 305 रन ही बना सकी।

धवन और शुभमन गिल के बीच 119 रन की साझेदारी
बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को बेहतरीन शुरूआत मिली। शिखर धवन और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 105 गेंद में 119 रन की साझेदारी हुई। कप्तान धवन ने 53 गेंद में 50 और शुभमन गिल ने 52 गेंद में 64 रन का योगदान दिया। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 54 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और शिखर धवन के बीच 97 गेंद में 94 रन की साझेदारी हुई।
अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बने धवन
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 99 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली। इस दौरान शिखर के बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले। शिखर धवन से पहले साल 1985 में सुनील गावस्कर ने 35 साल 225 दिन की उम्र में जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 2016 में 35 साल 108 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा 35 साल 73 दिन की उम्र में बतौर वनडे कप्तान इसी साल (2022) यह उपलब्धि हासिल की थी।

11 रन ही बना पाई वेस्टइंडीज
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे। रोमारियो शेफर्ड (39) और अकील हुसैन (33) ने नाबाद साझेदारी कर विंडीज को जिताने की भरपूर कोशिश की, लेकिन मोहम्मद सिराज ने ऐसा नहीं होने दिया। टीम 11 रन ही बना पाई।