द फॉलोअप डेस्क
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट 7 विकेट से जीत लिया है। केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर भारत की यह पहली टेस्ट जीत है। इसी के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। भारत को दूसरी पारी में 79 रन का टारगेट मिला था। टीम ने इसे 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गौरतलब है कि भारत भी अपनी पहली पारी में 153 रन ही बना सका। टीम इंडिया को पहली पारी में 98 रन की बढ़त मिली थी। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 176 रन बनाए। टीम आखिरी पारी में 78 रन से आगे रही, इसलिए भारत को 79 रन का टारगेट मिला था। भारत ने इसे 12वें ओवर में हासिल कर लिया।

कप्तान रोहित शर्मा ने खेला नाबाद 17 रन पारी
भारत की ओर से दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने 28, शुभमन गिल ने 10 विराट कोहली ने 12 बनकर आउट हो गए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 17 और 4 रन की पारी खेली। श्रेयस ने ही विनिंग शॉट लगाकर भारत को जीत दिलाई। इससे पहले दूसरे दिन साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 176 रनों पर समेट दी।