logo

हॉकी : जीत के साथ भारत ने किया वर्ल्ड कप का आगाज

1158.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में शानदार जीत हासिल कर भारतीय टीम ने आगाज किया है। अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से करारी मात देते हुए  पूल डी में दूसरा पायदान हासिल कर लिया। पहले पायदान पर इंग्लैंड है। उसने इससे पहले वेल्स को 5-0 से हराया था। ऐसे में अपने बेहतर गोल अंतर के कारण वह पहले स्थान पर है। इधर, टीम इंडिया की ओर से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल दागे। अमित रोहिदास को प्लेयर ऑफ मैच घोषित किया गया।

शुरू में स्पेन ने खूब छकाया
मैच शुरू होने के करी पांच मिनट तक स्पेन की टीम ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को खूब छकाया। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने रंग में नजर आने लगे और मैच में पकड़ बनानी शुरू कर दी। हालांकि, 11वें मिनट में ही टीम इंडिया को मौका मिला था। तब पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, मगर उस पर गोल नहीं हो पाया। फिर इसके अगले ही मिनट में दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला।  जिस पर अमित रोहिदास ने शानदार गोल कर टीम इंडिया को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद भारत ने 26वें मिनट में दूसरा गोलकर हार्दिक सिंह ने चार खिलाड़ियों को छकाते हुए जबरदस्त गोल किया।

20 हजार दर्शक थे मौजूद
यह मैच दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम यानि राउरकेला में नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेला गया। जिसमें 20000 से अधिक दर्शक मौजूद थे। भारत को अगला मैच 15 जनवरी को इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। जबकि, आखिरी लीग मैच 19 जनवरी को भुवनेश्वर में वेल्स के खिलाफ भारतीय टीम खेलेगी।