डेस्क:
भारत (India) 2025 ICC वनडे विमेन वर्ल्ड कप (Oneday Women World Cup) की मेजबानी करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को बर्मिंघम (Birmingham) में संपन्न आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन के दौरान इस मेगा टूर्नामेंट के लिए बोली जीत ली है। बता दें कि 12 साल बाद भारत विमेन वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2013 में भारत ने मेजबानी की थी।

यादगार आयोजन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
BCCI सचिव जय शाह ने कहा कि हम इसे एक यादगार आयोजन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ICC टूर्नामेंट खेल की लोकप्रियता को और बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि BCCI भारत में महिला क्रिकेट के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे पास बुनियादी ढांचा है और मुझे विश्वास है कि हमारे पास विश्व कप का एक बहुत ही सफल संस्करण होगा। वहीं BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि, ‘हम आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेजबानी करने के इच्छुक थे और हमें खुशी है कि हमें इसकी मेजबानी मिल गई है।’

एशिया के हिस्से में आनेवाले 4 साल में 3 ICC इवेंट
बता दें कि आने वाले 4 सालों में एशिया को 3 ICC इवेंट की मेजबानी मिली है। जबकि एक इंग्लैंड के हिस्से गई है। बोली में भारत को वनडे, बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप मिले हैं। साथ ही श्रीलंका को टी-20 चैंपियनशिप मिली है। वहीं, इंग्लैंड को एक टी-20 वर्ल्ड कप दिया गया है।