logo

भारत ने जीता टॉस, चुनी बैटिंग, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

roh.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) के पहले सेमीफाइनल में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया है। भारत ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम इंडिया यहां 6 बल्लेबाज और 4 गेंदबाज और 1 ऑलराउंडर के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरी है। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने यही फॉर्म्यूला अपनाया था, जो अब तक सही साबित हुआ है और ऐसे में यहां तेज गेंदबाजों को कुछ मदद होने के बावजूद सूर्यकुमार यादव की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका नहीं दिया है। 


न्यूजीलैंड की रणनीति भी हुई है मजबूत 
भारतीय कप्तान अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही आगे बढ़ना सही समझा है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की बात करें तो उसने भी श्रीलंका के खिलाफ खिलाए अपने प्लेइंग XI के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला किया है। टीम में कप्तान केन विलियमसन की पहले ही वापसी हो गई है, जिससे टीम को बैटिंग में मजबूती मिली है और रणनीति के स्तर पर भी उसकी ताकत बढ़ी है। 


हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम 
मैनचेस्टर में साल 2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला लेने के इरादे से आज सेमीफाइनल मैच में रोहित की सेना मैदान पर उतरने वाली है। भारतीय टीम इस विश्व कप में लगातार 9 मैच जीतकर काफी कॉन्फिडेंट है। रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि वह ध्यान नहीं रखते कि इतिहास में क्या हुआ था। उनका लक्ष्य सिर्फ मैच पर होता है। ऐसे में रोहित की सेना आज सेमीफाइनल में कीवियों से पिछली हार का बदला लेकर फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी। बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होनी है। रोहित की पलटन टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली इकलौती टीम है। भारतीय टीम ने लीग स्टेज के अपने सभी 9 मैचों में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 


देखें- इस मैच में दोनों टीमों का प्लेइंग XI
भारत: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (C), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (WK), मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट