logo

झारखंड की बेटियों के दम पर भारत ने एशियाई लॉनबॉल चैंपियनशिप के खिताब पर जमाया कब्जा, जीता स्वर्ण

1520.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की बेटियों के दम पर भारत ने एशियाई लॉनबॉल चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। 21 से 26 फरवरी तक मलेशिया में आयोजित हो रही 14वीं एशियाई लॉनबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने प्रारंभिक राउंड में मलेशिया से हार मिली थी। लेकिन इसके बाद शानदार खेल का प्रर्दशन करते हुए हार का बदला लिया और फाइनल में मलेशिया को 17-16 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही  स्वर्ण पदक जीता। बताते चलें कि इसके पूर्व भारतीय महिला फोर्स टीम ने सेमीफाइनल में हॉन्ग कॉन्ग को 14-11 से पराजित किया था।

झारखंड की दो बेटियों की रही अहम भूमिका
भारतीय टीम में कॉमन वेल्थ मेडलिस्ट झारखंड की  बेटी रूपा रानी तिर्की (डीएसओ रामगढ़) और लवली चौबे (झारखंड पुलिस) की भूमिका भी इस जीत में अहम रही। इसके अलावा दिल्ली की पिंकी कुमारी व असम की नैनमोनी सकिया विमेन फोर्स टीम ने मिलकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक डॉ. सरोजनी लकड़ा, झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, रूपा रानी तिर्की एवम लवली चौबे के प्रशिक्षक सह झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, आशीष झा, रितेश झा, शिवेंदु दुबे, आलोक मिश्रा, रोहित सिंह, शाशांक भूषण सिंह, सी डी सिंह समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT