logo

INDvsAUS : 117 रन पर सिमटी भारतीय पारी, स्टार्क ने झटके 5 विकेट

india_aus_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबल विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। मैच डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 117 रन पर भारतीय पारी को रोक दी। यह टीम इंडिया की कंगारुओं  के खिलाफ अपने घरेलु मैदान पर सबसे कम रन है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 5 विकेट झटके। वहीं भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए है। कोहली ने 31 रन जोड़े। वहीं अक्षर ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली है।

टीम की खराब शुरूआत
बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत काफी खराब रही। ओपनर शुभमन गिल शून्य पर मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए है। वहीं सूर्यकुमार यादव भी शून्य पर ही आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा 13 रन बनाए वहीं पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले  केएल राहुल ने भी दशकों को काफी निराश किया। राहुल 9 रन पर ही आउट हो गए।कुलदीप यादव 4 रन और हार्दिक पंड्या 1 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विराट ने 31 रन बनाए।

भारतीय टीम बदलाव के साथ उतरी
आपको बता दें कि पहले वनडे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था। इस मैच में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी दिखाई थी। केएल राहुल ने 75 रनों की शानदार विनिंग पारी खेली थी। हालांकि पहले वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में हार्दिक पांड्या ने कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई थी। लेकिन आज के मुकाबले में रोहित टीम में वापसी हो गई है। रोहित टीम की कमान संभाते नजर आए। ऐसे में ईशान किशन टीम से बाहर हुए हैं। इसके साथ ही पिच को देखते हुए शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को खेलने का मौका दिया गया है।

प्लेइंग-11
 रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT