logo

Sports : कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम रवाना, प्रधानमंत्री ने बताया विजय मंत्र

cwg.jpg

डेस्क:
कॉमनवेल्थ गेम्स ( Commonwealth Games) का आगाज 28 जुलाई से इंग्लैड के बर्मिंघम (Birmingham) में होगा। जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी (Indian Players) बर्मिंघम के लिए रवाना हो रए हैं। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendre Modi) ने खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामना दी और पूरी ताकत से जी जान लगाकर और बिना किसी प्रेशर के खेलने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री ने कहा मस्ती के खेलिए
प्रधानमंत्री ने बातचीत की शुरूआत एथलीट अभिनाश सावले को जुमला कहते हुए किया। उन्होंने 'कोई नहीं है टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में' जुमला कहा। इसके बाद उन्होंने हॉकी टीम की सदस्य सलीमा टेटे से उनके संघर्ष के बारे में बात की। इसके बाद दोनों हॉकी टीम को शुभकामना दी। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा मस्ती के लिए खेलिए..  सभी लोग सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे तो पदक हर हाल में आएगा। PM ने कहा कि आप लोग भारतीय खेलों के सबसे अहम दौर में हैं। आज आपके पास सुविधाएं भी हैं, देश में खेल का माहौल भी है। आपका प्रदर्शन भविष्य के खिलाड़ियों को प्रेरणा देगा। इसके साथ ही PM ने कहा कि जब आप लोग लौटोगे तो जीत का जश्न हम साथ में मनाएंगे।

 भारत से 215 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
बता दें कि इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत से 215 खिलाड़ियों ने हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 101 खिलाड़ी एकल स्पर्धा में भाग लेंगे। वहीं, महिला और पुरुष हॉकी के साथ महिला क्रिकेट टीम भी कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेगी। भारतीय दल को हरियाणा के नीरज चोपड़ा लीड करेंगे। पिछली बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत 66 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा था।

नीरज चोपड़ा पर रहेंगी सबकी नजर
भारत के ओलंपिक में गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा से इस बार भी देश को गोल्ड की उम्मीद हैं। उनके आलावा हरियाणा से 10 किमी. वॉक रेस में संदीप कुमार, अमित खतरी और महिला डिस्कस थ्रो में सीमा पूनिया शामिल हैं। इनसे भी देश को मेडल की उम्मीद है। वहीं अमित के पंच से मिलेगा मेडल बॉक्सिंग टीम में प्रदेश के 6 खिलाड़ी हैं। 51 किग्रा. में अमित पंघाल, 75 किग्रा. में सुमित, 92 किग्रा. में संजीत व 92 प्लस भार वर्ग में सागर शामिल हैं। महिला बॉक्सिंग में 48 किग्रा. में नीतू और 60 किलो में जैसमीन भाग लेंगी।

कुशती में भारत से कुल 10 पहलवान
इसके साथ ही कुशती में कुल 10 पहलवान भारत की ओर से मैदान में उतेंरेगे। जिसमें 6 पुरूष और 4 महिला शामिल हैं। पुरूष कुश्ती में बजरंग पूनिया, रवि दहिया, विनेश, दीपक पूनिया, दीपक, मोहित ग्रेवाल शामिल हैं। वहीं महिला कुश्ती में विनेश फोगाट,आशु मलिक,साक्षी मलिक, पूजा सिहाग