logo

कभी घर से निकलने में डरती थी, आज राष्ट्रपति भवन में हूं; पद्मश्री अवॉर्ड पाकर बोलीं हॉकी स्टार सविता पुनिया

a13211.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी सविता पूनिया को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने के बाद सविता पुनिया ने कहा कि मैं सच कहूं तो बहुत खुश हूं क्योंकि हॉकी में मेरा सफरलंबा रहा है। एक  समय था जब मुझे घर से निकलने में भी डर लगता था और हॉकी खेलना दूर का सपना लगता था। आज मुझे परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन जाने का मौका मिल रहा है, इसलिए मेरे लिए यह सच में बहुत खास पल है। गौरतलब है कि सविता पुनिया को उनके शानदार डिफेंस के लिए द ग्रेट वॉल ऑफ इंडियन हॉकी कहा जाता है। वह इंडियन वूमेन हॉकी में अब तक की शानदार गोलकीपर हैं। 

 

18 साल की उम्र में खेला पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच
सविता पुनिया ने 2008-09 में महज 18 साल की उम्र में भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। फरवरी 2025 में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उतरते ही वह 300 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारत की दूसरी खिलाड़ी बनीं। टोक्यो ओलंपिक में टीम इंडिया ने चौथे नंबर पर फिनिश किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में सविता पुनिया ने 8 पेनल्टी कॉर्नर रोककर रिकॉर्ड कायम किया था।

 

इन बड़े खिताबों को जीतने में दिया योगदान
सविता पुनिया के उपलब्धियों  की बात की जाए तो वह 2017 में महिला एशिया कप में  स्वर्ण पदक, 2018 में जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रही हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ष 2022 में एफआईच महिला नेशंस कप का खिताब जीता था। उन्हें वर्ष 2018 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने वर्ष 2021, 2022 और 2023 में लगातार 3 साल तक एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर का खिताब जीता। 

लगातार 3 साल तक सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर बनीं
सविता पुनिया ने कहा कि यदि आप दुनिया की टॉप टीमों के साथ मुलाकात करना चाहते हैं तो प्रो लीग सबसे अच्छा टूर्नामेंट है। इसके अलावा हमारे सामने अभी वर्ल्ड कप है, जिसमें हम एक बहुत अच्छे पूल में हैं। सविता पुनिया ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है। हमने अतीत में सिल्वर और ब्रॉन्च मेडल जीते हैं, लेकिन इस बार हमारा लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है। सविता पुनिया हरियाणा की रहने वाली हैं। 

Tags - Savita PuniaHockeyPadma ShriIndian Women Hockey TeamPresident House