logo

INDvsAUS W : सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, तीसरा T-20 मुकाबला आज

ind_women.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय महिला टीम (Indian women's team) आज ऑस्ट्रेलिया (Australia women's Team) के खिलाफ तीन T-20 मैच के सीरीज (T-20 Series) का आखिरी मुकाबला खेलेगी। मैच मुबंई के डॉ.डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr.DY Patil Sports Academy) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। ऐसे में टॉस 6.30 बजे होगा। इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। आज टीम इंडिया मैदान में सीरीज अपने नाम करने की उम्मीद से उतरेगी। 


भारतीय टीम के पास है सीरीज जीतने का सुनहरा मौका
भारत महिला टीम ने अपनी धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं जीता है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम के पास आज यह कारनामा करने का सुनहरा मौका है। आज के मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और तितास साधू से लोगों का खासा उम्मीद है। इन खिलाड़ों ने पहले मुकाबले में भी अपने खेल का जौहर दिखाया था। पहले टी-20 मुकाबले में शेफाली ने 64 रन और मंधाना ने 54 रन बनाए थे। वहीं तितास साधू ने चार विकेट चटकाए। इन प्लेयर्स को आज के मैच में भी अच्छा करना होगा तभी टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर सकती है। 


मौसम और पिच का हाल
मुंबई के लिए मौसम की बात करें तो आज वहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। खेल आरामदायक स्थितियों में हो पाएगी। इसके अतिरिक्त, 9 किमी/घंटा की गति से हल्की हवा चलने वाली है, जो वातावरण में सुखद स्पर्श जोड़ती है। वहीं डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। हालांकि स्पिनर खेल को प्रभावित करने के मौके खोज सकते हैं, लेकिन आम तौर पर उम्मीद उच्च स्कोर वाले मैच की होती है। इस पिच लंबे लंबे छक्के और चौके देखने को मिलते है। इस पिच का फायदा बल्लेबाजों को अधिक मिलेगी।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेनुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11
 एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (उपकप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\