द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 की शुरूआत आज से होने जा रही है। शाम 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या खुद महेंद्र सिंह धोनी के बड़े फैन हैं और उन्होंने धोनी से काफी कुछ सीखा है। ऐसे में धोनी और हार्दिक की टीमों के बीच की जंग काफी रोमांचक होगी। इस मुकाबले में क्रिकेट फैंस को कुछ नई चीज़ें देखने को मिलेंगी। दरअसल, इस बार IPL में कुछ नियमों के चलते काफी कुछ बदला हुआ नजर आने वाला है। इस सीजन में कप्तान द्वारा प्लेइंग-11 शेयर करने की टाइमिंग और डीआरएस जैसे दो नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। साथ ही इम्पैक्ट प्लेयर जैसा नया नियम भी लागू हुआ है। इन तीन नियमों के चलते IPL इस बार और रोचक हो सकता है।

टॉस के बाद प्लेइंग-11 चुन सकेंगी
क्रिकेट में अब तक हमेशा से ऐसा होता आया है कि टीमों को टॉस से पहले ही अपनी-अपनी प्लेइंग-11 बतानी होती थी लेकिन इस बार IPL में दोनों टीमों के कप्तान और टीम प्रबंधन के पास एक नया विकल्प होगा। टीमें अब टॉस के बाद प्लेइंग-11 चुन सकेंगी। वहीं इस बार IPL में दोनों टीमों के कप्तान और टीम प्रबंधन के पास एक नया विकल्प होगा। टीमें अब टॉस के बाद प्लेइंग-11 चुन सकेंगी। दोनों टीमों के कप्तान के पास दो लिस्ट रहेंगी। एक लिस्ट में पहले गेंदबाजी करने की स्थिति में प्लेइंग-11 के नाम होंगे और दूसरी लिस्ट में पहले बल्लेबाजी करने की स्थिति में प्लेइंग-11 के नाम होंगे। इन दोनों लिस्ट में 5-5 सब्स्टिट्यूट के नाम भी होंगे, जिनमें से किसी एक को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर यूज़ किया जा सकेगा।

DRS का बढ़ा दायरा
क्रिकेट में अब तक केवल आउट या नॉट आउट के फैसलों पर DRS लिया जाता था। IPL 2023 में टीमें अंपायर द्वारा वाइड और नो बॉल से जुड़े फैसलों पर भी DRS ले सकेंगी। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अंपायर द्वारा नो-बॉल नहीं दिए जाने पर अपने बल्लेबाज को मैदान से वापस बुलाने तक का इशारा कर दिया था। यानी इस बार इस तरह के विवाद नहीं होंगे क्योंकि कप्तान DRS के द्वारा अंपायर के ऐसे फैसलों को चुनौती दे सकेंगे। इससे मुकाबलों में भी रोचकता आएगी हालांकि टीमों को प्रति पारी मिलने वाले DRS की संख्या में कोई इजाफा नहीं हुआ है। यानी उपलब्ध DRS से ही टीमों को वाइड और नो-बॉल से जुड़े फैसलों पर DRS लेना होगा।
क्या है इम्पैक्ट प्लेयर रूल?
इसके अलावा इस बार आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर रूल भी लागू होगा। जिसमें टीमों के कप्तान टॉस के बाद भी अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं। अब तक टॉस से पहले कप्तान को अपने प्लेइंग 11 के खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट मैच रेफरी को सौंपनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। टॉस के समय अब दोनों टीमों के कप्तान दो-दो लिस्ट लेकर आएंगे। टीम शीट में प्लेइंग-11 के अलावा पांच खिलाड़ी को सब्स्टीट्यूट के तौर पर रखा जाएगा। जिनमें से किसी एक को मैच के बीच में किसी दूसरे खिलाड़ी से बदला जा सकता है। वहीं यह नियम विदेशी खिलाड़ियों पर तब ही लागू होगा जब पहले से प्लेइंग 11 में 4 से कम विदेशी प्लेयर होंगे।

13 भाषाओं की होगी कमेंट्री
इस बार आईपीएल की कमेंट्री कुल 13 भाषाओं की होगी। इसमें पंजाबी, उड़िया और भोजपुरी भाषा भी शामिल किया गया है। वहीं स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदी, इंग्लिश सहित 9 लैंग्वेज में कमेंट्री होगी। जबकि जियो सिनेमा पर 13 भाषाओं में प्रसारित होगा। स्टार टीवी और जियो सिनेमा पर इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बंगाली, मलयालम भाषाओं में कमेंट्री होगी। इसके अलावा जियो पर पंजाबी, उड़िया और भोजपुरी में क्रिकेट की लाइव कमेंट्री होगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT