द फॉलोअप डेस्क
क्रिकेट स्टेडियम में जाकर लाइव क्रिकेट मैच का लुत्फ़ उठाने की ख्वाहिश हर क्रिकेट प्रेमियों की होती है। लेकिन स्टेडियम के अंदर पहुंचना सभी फैंस के लिए संभव नहीं होता। इसी बात को ध्यान में रख कर देश भर के शहरों में टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ओर से इस बार फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रविवार 14 मई को राजधानी रांची के मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल ग्राउंड में क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल फैन पार्क बनाया गया। रविवार को आईपीएल 2023 सीज़न के दो बड़े मुकाबले होन थे। जिसमे पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर बैंगलौर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जिसे देखने के लिए सैकड़ों फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। वहीं, दूसरा मैच चेन्नई व कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हुई। क्रिकेट प्रेमियों ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर को सपोर्ट करने के लिए टैटू भी बनाए दिखे।

फैन पार्क में पहुंचे रांची क्रिकेट प्रेमियों ने जानें क्या कहा
रांची के आईपीएल फैन पार्क में पहुंचे दर्शकों के बीच एक अलग उत्साह देखने को मिला। उनसे बात कर उनकी राय जानने की कोशिश की तब वहां पहुंचे फैंस ने कहा वो इस फैन पार्क को बहुत एन्जॉय कर रहे हैं। फैन पार्क में अधिकतर महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चीयर करने फैंस आये थे। कुल मिलाकर कहें तो आईपीएल मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह नजर आया।

चेकिंग के बाद ही दी गई इंट्री
आईपीएल फैन पार्क में उन सभी चीज़ो को शामिल किया गया जो आप एक क्रिकेट स्टेडयम में देखा करते हैं। फैन पार्क में इंट्री करने से पहले ही दर्शकों की पूरी जांच की गई। जिस पर लाइव मैच देखने के लिए स्टेडियम में इंट्री कराने से पहले चेकिंग होती है। बड़े-बड़े साउंड बॉक्स लगे थे। बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैच दिखाने की व्यवस्था थी। डग आउट जोन बनाए गए थे। मतलब व्यवस्था ऐसी थी की मानो लाइव मैच देखने के लिए स्टेडियम में देख रहे हों। बताते चलें कि झारखंड में रांची से पहले हजारीबाग और धनबाद में फैन पार्क बनाया जा चुका है। वहीं, जानकारी के अनुसार आईपीएल का फाइनल मुकाबले के दौरान जमशेदपुर में फैन पार्क बनाया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT