logo

IPL का मिनी ऑक्शन आज, 10 टीमें कुल 333 खिलाड़ियों पर लगाएगी बोली, 77 की चमकेगी किस्मत

ipl_trophy_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इंडियन प्रीमियर लीग का क्रेज केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे देश में है। IPL के 17वें सीजन के लिए आज मिनी ऑक्शन किया जाएगा। निलामी दुबई के कोका-कोला एरिना में दोपहर 1 बजे से होगी। इसमें घरेलु सहित इंटरनेशनल के 333 खिलाड़ियों की निलामी होगी। कुल 10 फ्रेंचाइजी आज इस मिनी ऑक्शन में बोली लगाएंगी। बता दें कि 10 टीमों में कुल 77 खिलाड़ियों की जगह खाली है। जिनके लिए वह 262.5 करोड़ रुपए खर्च कर सकती हैं। कोलकाता में सबसे ज्यादा 12 प्लेयर्स की जगह खाली है।

एक टीम 100 करोड़ तक कर सकती है खर्च 

 इस सीजन में एक टीम अपने 25 प्लेयर्स का स्क्वॉड बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा 100 करोड़ रुपए तक खर्च कर सकती हैं। पिछले सीजन के ऑक्शन में यह 95 करोड़ था। लेकिन इसके बाद टीमों के पास कुछ पैसा बचा था। इस ऑक्शन के पहले टीमों ने अपने कुछ प्लेयर्स निकाल भी दिए। रिलीज किए गए प्लेयर्स की कीमत और पिछले सीजन के ऑक्शन का बचा हुआ अमाउंट ही इस ऑक्शन में टीमों का पर्स होगा। उसमें अब 5 करोड़ रुपए और जुड़ जाएंगे।

इन खिलाड़ियों पर नजर
आज के ऑक्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। आईपीएल के इतिहास में पहली बार विदेशी धरती पर होने वाली बोली में शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, रचिन रवींद्र जैसे कैप्ड क्रिकेटरों पर करोड़ों की बोली लगने की उम्मीद है। इनके अलावा यूपी के समीर रिजवी, महाराष्ट्र के अर्शिन कुलकर्णी, मुंबई के मुशीर खान जैसे अनकैप्ड युवा क्रिकेटरों पर पैसा बरसने की उम्मीद है। 

एक IPL टीम में कितने प्लेयर हो सकते हैं?
2023 के IPL सीजन में कुल 10 टीमें होंगी। एक टीम अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स रख सकती है, जिनमें 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं। स्क्वॉड के 25 प्लेयर्स खरीदने के लिए टीमें 100 करोड़ रुपए तक खर्च कर सकती हैं, लेकिन मैच के दौरान एक टीम में 11 ही प्लेयर खेलते हैं। जिनमें ज्यादा से ज्यादा 4 विदेशी हो सकते हैं।