logo

IPL 2023 : आज से शुरू हो रहा है क्रिकेट का महासंग्राम, पहला मुकाबला गुजरात और चेन्नई के बीच

ipl_captain.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 की शुरूआत आज से होने जा रही है। शाम 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या खुद महेंद्र सिंह धोनी के बड़े फैन हैं और उन्होंने धोनी से काफी कुछ सीखा है। ऐसे में धोनी और हार्दिक की टीमों के बीच की जंग काफी रोमांचक होगी। 


कब और कहां देखें मुकाबला
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा। टेलीविजन में इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों पर अलग-अलग भाषओं में देखे जा सकते हैं।

पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अनुकुल है, यहां स्पिनर्स से ज्यादा पेसर्स को मदद है। पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है, लेकिन चेज करने वाले टीमों को यहां सफलता ज्यादा मिलती है। नए स्टेडियम पर हुए 7 मैचों में 5 बार चेज और 2 बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों को जीत मिली है।
वेदर कंडीशन
अहमदाबाद में शुक्रवार शाम का टेम्परेचर 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना है। मैच में नतीजा निकल सकता है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, यश दयाल, अलजारी जोसेफ और मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा, अभिनव मनोहर।

चेन्नई सुपर किंग्स:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडु, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रीटोरियस/मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर और सिमरजीत सिंह।