logo

झारखंड की एलिसन खाखा और काजल कुजूर के साथ भारतीय कराटे टीम पहुंची बैंकॉक, कल दिखायेंगी जौहर 

99997.jpeg

रांची 

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 6 सितंबर से आयोजित थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय कराटे टीम थाईलैंड बैंकॉक पहुंच चुकी है। बैंकॉक पहुंचकर भारतीय कराटे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के पूर्व प्रशिक्षण में जमकर पसीना बहाया। 8 सितंबर से यह अपने आयु वर्ग की प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। भारतीय टीम कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि भारतीय कराटे टीम में झारखंड के 2 खिलाड़ी शामिल हैं, जो 8 सितंबर को अपनी दो स्पर्धाओं में भाग लेंगे। भारतीय टीम में सबसे जूनियर खिलाड़ी झारखंड की ऐलिसन रूपल खाखा है, जो 12 साल से कम आयु वर्ग में काता और 30 किलो से कम वजन वर्ग में फाइट करेगी।

खाखा भारतीय कराटे टीम में खेलने वाली पहली खिलाड़ी 

खाखा भारतीय टीम से खेलने वाली सबसे पहली खिलाड़ी होगी। वहीं काजल कुजूर 14 साल से कम आयु वर्ग में काता और 52 किलो से कम वजन वर्ग में फाइट करेगी। भारतीय कराटे कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि झारखंड की दोनों खिलाड़ियों का भारतीय टीम में होना और देश का प्रतिनिधित्व करना राज्य के साथ देश को भी गौरवान्वित करता है। यह खिलाड़ी सही मार्गदर्शन और अपनी मेहनत के साथ इस मुकाम पर पहुंचे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को विश्व कराटे संघ की तकनीकी कमेटी के सदस्य हंशी भरत शर्मा, कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष विजय तिवारी और महासचिव संजीव जांगड़ा ने शुभकामनाएं दी हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N