रांची
झारखंड के टैलैंटेड क्रिकेट खिलाड़ी इशान किशन और कुमार कुशाग्र बीसीसीआई की दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेलेंगे। टूर्नामेंट के लिए उनका चयन हुआ है। उनके चयन पर हर्ष जताते हुए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन यानि जेएससीए ने कहा है कि दोनों खिलाडियों के दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में चयन से एसोसिएशन गर्व महसूस कर रहा है। गौरतलब है कि इशान किशन झारखंड के डायनेमिक वीकेट कीपर कम बैट्समैन हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 2021 में डेब्यू किया था। वे अपनी एग्रेसिव बैटिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वहीं, कुमार कुशाग्र प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। वे जेएससीए के कंसिस्टेंट परफार्मर खिलाड़ी रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से उन्होंने सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
