logo

झारखंड के ईशान ओम को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह मिली, JSCA ने दी बधाई

ISHAN.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

झारखंड के ईशान ओम को भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने इसे गौरव का क्षण बताया है। ईशान ओम, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ मल्टी-डे-सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल किए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत आ रही है। ईशान ओम को चयन के लिए बधाई देते हुए  झारखंड क्रिकेट ने लिखा है कि उनका चयन उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और होनहार प्रतिभा का प्रमाण है।

 

JSCA स्टेडियम में ट्रेनिंग ले रहे ईशान
ईशान को शुभकामनाएं देते हुए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने लिखा कि वे अपनी क्रिकेट यात्रा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने जा रहे हैं। गौरतलब है कि ईशान ओम JSCA स्टेडियम में ही ट्रेनिंग ले रहे थे।

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम इस प्रकार है
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ मल्टी-डे-सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में यशवर्धन चौहान को कप्तान बनाया गया है, जबकि लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान हैं। इनके अलावा कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, आर्यन अकरम,  प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उल्वा और आर्यन यादव  का चयन किया गया है। 
 

Tags - Ishan OMIndia U19 Cricket TeamJSCAJharkhand Cricket