logo

झारखंड पारा वॉलीबॉल टीम का चयन, बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित हुआ ट्रायल कैंप

SPORT0011.jpg

रांची
झारखंड पारा वॉलीबॉल टीम के चयन को लेकर मंगलवार को Birsa Munda Football Stadium के कबड्डी ग्राउंड में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए चयन शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
चयन प्रक्रिया के बाद पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पुरुष वर्ग से चयनित खिलाड़ी हैं – चंदन लोहरा, सनोज महतो, मुकेश कंचन, विष्णु बाउरी, मुकेश कुमार, अंगद कुमार, प्रमोद कुमार, शिबू रजक, सुनील नायक, मनोज महतो, नीरज कुमार सिंह, संदीप कुमार, प्रसन्न आइंद एवं प्रदीप नायक।


महिला वर्ग से चयनित खिलाड़ियों में प्रतिमा तिर्की, महिमा उरांव, अनीता तिर्की, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, असुंता टोप्पो, सरिता भूट कुमारी, सुनीता कुमारी, सुलेखा कुमारी, बिलासी कुमारी, जयश्री कुमारी, पूनम कुमारी, तारामणि लकड़ा और मुन्नू मुकता कुमारी शामिल हैं।
इन सभी खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली 14वीं सीनियर पारा वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 25 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी।
चयनित खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर Para Volleyball Association of Jharkhand के अध्यक्ष राहुल कुमार मेहता और सचिव सरिता सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उपाध्यक्ष पतरस तिर्की सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उम्मीद जताई कि टीम राज्य के लिए पदक जीतकर लौटेगी।

Tags - Jharkhand Para Volleyball Para Volleyball Selection Camp Birsa Munda Stadium Ranchi Senior Para Championship 2026 Divyang Players Jharkhand