logo

झारखंड के तीरंदाजों का एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन, 2 गोल्ड मेडल किए अपने नाम

tyhrtth.jpg

द फॉलोअप डेस्क
थाईलैंड में आयोजित एशिया कप 2025 तीरंदाजी टूर्नामेंट में भारतीय तीरंदाजों ने अपना परचम लहराया है। इस टूर्नामेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य सहित कुल 8 पदक अपने नाम किए। इनमें से 2 पदक झारखंड राज्य के तीरंदाजों ने जीते हैं, जिनमें टाटा आर्चरी एकेडमी के गोल्डी मिश्रा और कर्ण आर्चरी एकेडमी के विष्णु चौधरी शामिल हैं।

विष्णु और गोल्डी का शानदार प्रदर्शन
मिली जानकारी के अनुसार, इस टूर्नामेंट में विष्णु चौधरी ने 3 मेडल जीते। सबसे पहले गोल्डी मिश्रा, राहुल राहुल और विष्णु चौधरी की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने फाइनल में चीन को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद विष्णु ने व्यक्तिगत रिकर्व पुरुष स्पर्धा में भी स्वर्ण जीता और फाइनल में राहुल को 6-2 से हराया।बसंती महतो ने भी दिलाया गोल्ड
वहीं, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की बसंती महतो ने महिलाओं की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। 0-4 से पिछड़ने के बाद उन्होंने चीनी ताइपे की फोंग यू झू को 6-4 से हराकर गोल्ड जीता। 

भारत की पदक तालिका
- स्वर्ण पदक:

  * पुरुष रिकर्व टीम (विष्णु चौधरी, गोल्डी मिश्रा, राहुल)
  * पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत (विष्णु चौधरी)
  * महिला रिकर्व व्यक्तिगत (बसंती महतो)
  * पुरुष कंपाउंड टीम (कुशल दलाल, मानव गणेशराव जाधाओ, गणेश मणिरत्नम)
  * पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत (कुशल दलाल)- रजत पदक:
  * पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत (राहुल)
  * मिश्रित टीम रिकर्व (विष्णु चौधरी, बसंती महतो)

- कांस्य पदक:
  * महिला कंपाउंड टीम (अवनीत कौर, मधुरवर्षिनी मुरुगनाथम, चिकिथा तनिपर्थी)

Tags - Archery Asia Cup 2025 Excellence Performance Won 2 Gold Medals Sports News Jharkhand News Latest News Breaking News