logo

इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम में खेलेंगी झारखंड की बेटी गीता

geeta2.jpg

रांची:
झारखंड खेल के क्षेत्र लगातार नए आयाम छू रहा है। राज्य के खिलाड़ी देश-विदेश में अपने खेल का लोहा मनवा रहे हैं। वहीं राज्य के लिए एक और अच्छी खबर है। झारखंड के बेटी गीता महतो का इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उनका चयन बी-3 कटेगरी में हुआ है। बता दें कि गीता बल्लेबाजी करती हैं। जानकारी हो कि ब्लाइंड क्रिकेट टीम में चयन होने वाली गीता राज्य की पहली महिला तथा तीसरी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। गीता भारत और नेपाल के बीच 11 से 15 दिसंबर तक खेले जाने वाले पांच टी-20 मैच में खेलेंगी। 


20 नवंबर से शुरू होगा कैंप
बता दें कि साल 2019 से ही झारखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम का हिस्सा है। उन्होंने झारखंड ब्लाइंड टीम की कप्तानी भी की है। गीता के नाम कई सारी उपलब्धियां हैं। अब गीता इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम में शामिल हुई हैं। 20 नवंबर से इस क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर लगाए जा रहे कैंप में शामिल होंगी। जानकारी हो कि गीता से पहले सुजीत मुंडा और गोलू कुमार ब्लाइंड क्रिकेट टीम में अपना जादू दिखा चुके हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N